गुरुवार, 20 जून, 2013 | 17:28 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
कुपोषण पर फिल्में बना रहे हैं आमिर, प्रसून
मुम्बई, एजेंसी
First Published:07-05-12 06:02 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बॉलीवुड सितारे आमिर खान व गीतकार प्रसून जोशी इन दिनों सामाजिक जागरुकता की एक परियोजना पर काम कर रहे हैं। बॉलीवुड की ये दोनों हस्तियां कुपोषण पर लघु फिल्में बना रही हैं। प्रसून कहते हैं कि वह आमिर संग इसलिए काम कर रहे हैं क्योंकि वे दोनों ही सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं कर सकते।

प्रसून ने बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री ने कुपोषण के खिलाफ प्रचार फिल्में बनाने के लिए आमिर व मुझे आमंत्रित किया था। ये परियोजना हमारे दिलों के बहुत करीब है। भारत में हर दूसरा बच्चा कुपोषित है। आमिर और मैं साथ में कुपोषण पर 50 लघु फिल्में बना रहे हैं।

आमिर और प्रसून सिटीजंस एलायंस अगेंस्ट मालन्यूट्रीशन, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष व अन्य के साथ मिलकर इस जागरूकता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। यह समूह सरकार के साथ मिलकर लोगों को जागरूक व शिक्षित करने के लिए इस अभियान की रुपरेखा बना रहा है। भूख एवं कुपोषण रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक पांच साल से कम उम्र के कुपोषित बच्चों की संख्या 42 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि हम अपनी कला को लेकर भी इसी तरह महसूस करते हैं। हम हाथों में झंडे उठाकर उन्हें गलियों में नहीं लहरा सकते। लेकिन आमिर और मैं अभिनेता व कवि के तौर पर सामाजिक जागरूकता के लिए काम कर सकते हैं।

हम इसलिए साथ काम कर रहे हैं क्योंकि हम अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं कर सकते। एक विज्ञापन पर काम करने के दौरान मेरी व आमिर की मुलाकात हुई थी। वहां से हमारी यात्रा शुरू हुई। उम्मीद है कि यह यात्रा जारी रहेगी।

इससे पहले प्रसून 'तारे जमीन पर' के लिए आमिर के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने आमिर के पहले टीवी शो 'सत्यमेव जयते' का भी गीत लिखा है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 37 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°