चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

'लाइफ ऑफ पाई' से मिलेगी पहचान :आदिल
पणजी, एजेंसी
First Published:28-11-12 03:41 PM
भारतीय रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता आदिल हुसैन का मानना है कि आंग ली की फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' में उनके किरदार से उन्हें अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की ओर कदम बढ़ाने में मदद मिली है।
'इश्किया', 'इंग्लिश विंग्लिश' और 'द रिल्युक्टेंट फंडामेंटलिस्ट' में प्रभावी किरदार अदा करने वाले हुसैन ने 'लाइफ ऑफ पाई' में शीर्ष अभिनेता के पिता की भूमिका निभाई है। फिल्म को पिछले सप्ताह इसके अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर के बाद से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
उन्होंने कहा कि मैं करियर के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचता। अगर मैंने इस बारे में सोचा होता तो मैं बहुत पहले मुंबई आ जाता। हालांकि उन्हें लगता है कि 'लाइफ ऑफ पाई' से वह और अधिक चर्चाओं में आएंगे। इससे कुछ और भूमिकाओं के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
हुसैन ने कहा कि वह इस फिल्म में काम करके खुश हैं। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे कई कलाकार हो सकते हैं लेकिन लोग उन्हें बहुत नहीं जानते। वे कभी खबरों में नहीं आ पाते। अकसर नाटकों में भूमिकाएं निभाने वाले हुसैन को उनके दोस्तों के जरिये फिल्म में काम मिला।
उन्होंने 'लाइफ ऑफ पाई' में शीर्ष किरदार अदा करने वाले दिल्ली के सूरज शर्मा के अभिनय की भी तारीफ की। गोवा फिल्मोत्सव का समापन मीरा नायर की 'द रिल्युकटेंट फंडामेंटलिस्ट' से होगा जिसमें भी हुसैन ने अभिनय किया है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल