29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
विवेक बनाएंगे 'हेट स्टोरी' का अगला संस्करण
मुंबई, एजेंसी
First Published:16-07-12 06:01 PM
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अपनी पिछली निर्देशित फिल्म 'हेट स्टोरी' का दूसरा भाग बनाने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर औसत प्रदर्शन किया था।
विवेक ने बताया कि हां, बातचीत चल रही है। फिल्म के दूसरे भाग पर रहस्य बरकरार है लेकिन यह बहुत शुरुआती चरण में है। फिल्म के कलाकारों के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।
विवेक ने कहा कि पहले चीजें तय हो जाए तब मैं बात कर सकता हूं। विक्रम भट्ट निर्मित 'हेट स्टोरी' प्रेम संबंध पर आधारित रोमांचक फिल्म थी। जिसमें पाओली डाम, गुलशन देवैया, निखिल द्विवेदी जैसे कलाकार थे। फिल्म 'ए' प्रमाणपत्र के साथ प्रदर्शित हुई थी।
इस फिल्म में कोई स्थापित कलाकार नहीं थे और विवेक दावा करते हैं कि इस तरह की फिल्मों में नवोदित कलाकार की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि हम भाग दो के लिए उन्हीं कलाकारों को नहीं दोहराएंगे। सभी कलाकार नए होंगे। मैं नए कलाकारों के साथ प्रयोग करना चाहता हूं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
