छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
अपने नए एलबम से सबको चौंकाएंगी साराह हार्डिंग
लंदन, एजेंसी
First Published:16-07-12 06:17 PM
गायिका साराह हार्डिंग अपने नए एलबम से सबको चौंकाने वाली हैं। कॉन्टैक्ट म्यूजिक के अनुसार, गर्ल्स अलाउड से चर्चित हुई 30 वर्षीय गायिका साराह ने पुष्टि की है कि उनका पहला एलबम 2013 में रिलीज होने वाला है।
साराह कहती हैं कि मैं हमेशा से थोड़ी तनावग्रस्त रही हूं लेकिन अब मैं मजबूती के साथ वापसी के लिए तैयार हूं। मैंने गाने लिखे हैं और मुझे उम्मीद है कि लोग इसे जरूर पसंद करेंगे। मैं ज्यादा नहीं कह सकती लेकिन यह वैसा नहीं है जैसी लोग उम्मीद कर रहे हैं। मुझे लगता है लोग इसे सुन कर चौंकने वाले हैं।
हार्डिंग कहती हैं कि उनके बैंड के साथियों चेरिल कोल, निकोल रॉबर्टस, किमबर्ली वाल्श और नैडाइन कोइले के बिना प्रदर्शन को लेकर मैं काफी उत्सुक और चिंतित हूं। यह एक डराने वाला विचार है लेकिन मुझे आत्मविश्वास लाने की जरूरत है और मैं अपने नए गाने को लेकर विश्वस्त भी हूं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
