लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल मनमोहन सिंह जाएंगे वाशिंगटन की यात्रा पर चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा कल, सीमा मुद्दे पर चर्चा चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित
सीसीएल टीम में शाहरुख का स्वागत है: सोहेल
मुंबई, एजेंसी
First Published:20-12-12 04:09 PM
फिल्म स्टार शाहरुख खान और सलमान खान के बीच मतभेद की खबर आम हैं, लेकिन सलमान के भाई सोहेल खान ने इस मतभेद से ऊपर उठ कर बड़े ही व्यवसायिक तरीके से शाहरुख का सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में खेलने के लिए स्वागत किया है।
उनका कहना है कि यह बेहद अच्छी बात होगी अगर शाहरुख इसमें हिस्सा लेने का फैसला करते हैं। सीसीएल में आठ टीमें हैं और सोहेल मुंबई हीरोज की तरफ से खेलते हैं। 42 वर्षीय सोहेल ने कहा कि वह बॉलीवुड का हिस्सा और बहुत बड़े कलाकार हैं। उनकी अपनी आईपीएल टीम है और अगर वह सीसीएल या किसी अन्य टीम को समर्थन देने के लिए आगे आते हैं, तो कोलकाता और पुणे में मैच होने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी एक उद्योग का हिस्सा हैं, मैं अभी भी उन्हें शाहरुख भाई बुलाता हूं, चीजें नहीं बदलतीं। हम सभी एक उद्योग का हिस्सा हैं और हम सभी दोस्त हैं, उनका बेहद स्वागत हैं। अगर वह हमारा समर्थन करते हैं तो हमें खुशी होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
