29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं सनी लियोन
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:13-12-12 12:50 PM
Last Updated:13-12-12 12:53 PM
दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल ने कहा है कि वर्ष 2012 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले लोगों में पोर्न स्टार और जिस्म 2 के जरिये बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी लियोन पहले नंबर पर हैं।
गूगल द्वारा बुधवार देर रात जारी इस सूची में सनी लियोन के बाद किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना दूसरे और अपने विवादास्पद बयानों से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे तीसरे नंबर पर हैं।
अपनी पहली ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में मादक अदाकारी से छा जाने वाली आलिया भट्ट चौथे, विवादास्पद धर्म गुरू निर्मल बाबा पांचवें, अमेरिका की वयस्कों की मशहूर पत्रिका प्लेब्वॉय में नग्न तस्वीर खिंचाकर चर्चा में आई शर्लिन चोपड़ा छठें स्थान पर रहीं।
इसी तरह से दिवंगत फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा सातवें, हाल ही में बेबो से शादी रचाने वाले पटौदी के नवाब अभिनेता सैफ अली खान आठवें, डायना पेंटी नौंवे तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलास राव देशमुख भारत में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले लोगों में 10वें स्थान पर रहे।
भारत में तीन सबसे ज्यादा सर्च की जानी वाली चीजों में बैंकों की नौकरी के लिये प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था आईबीपीएस पहले स्थान पर, गेट परीक्षा दूसरे और सनी लियोन तीसरे स्थान पर रहीं।
गूगल ने कहा कि साल 2012 में फिल्मों की श्रेणी भारत में एक था टाइगर फिल्म को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसके बाद राउडी राठौर तथा तीसरे नंबर पर जन्नत 2 रही। गूगल के मुताबिक एक था टाइगर फिल्म दुनियाभर में सबसे अधिक सर्च की गई फिल्मों में सातवें पायदान पर रही।
गूगल के मुताबिक पर्यटन के लिहाज भारत में सबसे अधिक सर्च की गई जगह केरल रहा। इसके बाद प्रेम का प्रतीक ताजमहल तथा तीसरे नंबर पर बाघा सीमा रही। इसी तरह से भारत में सबसे अधिक सर्च किये गये तीन शहरों में राजधानी दिल्ली पहले, बेंगलूर दूसरे तथा देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई तीसरे स्थान पर रही।
गूगल ने कहा कि वर्ष 2012 में 146 भाषाओं में दुनियाभर में 1,000 अरब सर्च किये गये जिसके आधार पर यह सूची जारी की गई है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
