फोटो गैलरी

Hindi NewsSanjay Dutt to play the baddie in Shuddhi

'शुद्धि' में विलेन का किरदार निभाएंगे संजय?

क्या संजय दत्त 'शुद्धि' में विलेन बनेंगे? माना तो कुछ ऐसा ही जा रहा है। खबर है कि करण जौहर ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में एक रोल के लिए संजय को अप्रोच किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान...

'शुद्धि' में विलेन का किरदार निभाएंगे संजय?
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 17 Feb 2015 12:43 PM
ऐप पर पढ़ें

क्या संजय दत्त 'शुद्धि' में विलेन बनेंगे? माना तो कुछ ऐसा ही जा रहा है। खबर है कि करण जौहर ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में एक रोल के लिए संजय को अप्रोच किया है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं और फिल्म के निर्देशक हैं करण मल्होत्रा जिन्होंने 'अग्निपथ' का रिमेक बनाया था।

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक,"मुंबई के एक टैबलॉयड में खबर है कि संजय इस फिल्म में एक किरदार निभा सकते हैं, इस बारे में बातचीत जारी है।"

संजय इस वक्त पुणे की यरवदा जेल में बंद हैं। मई 2013 में उनको 42 महीने जेल की सजा सुनाई गई थी।

माना जा रहा है कि 'शुद्धि' दिसंबर 2015 में रिलीज़ होगी। इस फिल्म के बारे में बताया जा रहा है कि फिल्म अमीष त्रिपाठी की किताब पर बन रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें