यूलिया ने छोड़ा सल्लू का साथ
सलमान खान पिछले काफी समय से रोमानियाई टीवी एक्ट्रेस और एंकर यूलिया वंतुर के साथ घूमते नजर आ रहे थे। पिछले कई दिनों से दोनों के अफेयर की खबरों से बॉलीवुड का बाजार गर्म था। अब सुनने में आ रहा है कि...
सलमान खान पिछले काफी समय से रोमानियाई टीवी एक्ट्रेस और एंकर यूलिया वंतुर के साथ घूमते नजर आ रहे थे। पिछले कई दिनों से दोनों के अफेयर की खबरों से बॉलीवुड का बाजार गर्म था। अब सुनने में आ रहा है कि यूलिया एक बार फिर सल्लू को छोड़कर अपने देश वापस चली गई हैं। दरअसल उन्हें रोमानिया में एक नया शो मिल गया है। हाल ही में वह सलमान की अगली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सेट पर उनके साथ नजर आई थीं। चर्चा है कि वह अपना शूट पूरा होने के बाद फिर से मुंबई लौट आएंगी। दिसंबर में सलमान के बर्थडे पर यूलिया उनके साथ नहीं थीं। वह उनके साथ वक्त बिताना चाहती थीं, लेकिन उस दौरान उन्हें अपने काम के सिलसिले में कुछ दिनों के लिए अपने देश वापस जाना पड़ा था और अब उन्होंने फिर भाईजान को अकेला छोड़ दिया है। सलमान बेशक अपनी इस नई गर्लफ्रेंड को बहुत मिस करने वाले हैं।