राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
मां के साथ प्रस्तुति देने से घबराए हुए हैं रणबीर
मुंबई, एजेंसी
First Published:07-01-13 07:07 PM
अभिनेता रणबीर कपूर पहली बार अपनी मां नीतू कपूर के साथ एक अवॉर्ड समारोह के लिए प्रस्तुति देंगे और उनका कहना है कि इसे लेकर दोनों ही घबराए हुए हैं।
कलर्स स्क्रीन अवॉर्ड के संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वह (नीतू कपूर) बहुत घबराई हुई हैं...उन्होंने कुछ समय से कोई प्रस्तुति नहीं दी है। वास्तव में, मैं भी उनके साथ प्रस्तुति देने को लेकर घबराया हुआ और उत्साहित हूं।
रणबीर फिल्म अमर अकबर एंथोनी के अपनी मां के मशहूर गाने परदा है परदा पर प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि हम उन गानों पर प्रस्तुति देंगे जो हमारे परिवार के सदस्यों पर फिल्माए गए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह आकर्षण का केंद्र होंगी।
30 साल के इस अभिनेता ने कहा कि उनकी तमन्ना चचेरी बहन करीना कपूर सहित अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ डांस करने की है। उन्होंने कहा कि मैंने कोशिश की थी कि इस समारोह में करीना के साथ भी प्रस्तुति दूं, लेकिन वह उपलब्ध नहीं थीं। वह बहुत प्रतिभावान अदाकारा हैं।
रणबीर ने कहा कि हम चचेरे भाई बहन हैं, इसलिए मैं उनके साथ रोमांटिक गाने नहीं कर सकता, लेकिन मेरा मानना है कि हम रक्षा बंधन के गीत करेंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
