मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
डांस इंडिया डांस के लिए छोड़ा कॉलेज: राजस्मिता
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:23-04-12 03:42 PM
देश भर से आए मंझे हुए माहिर डांसर्स को पीछे छोड़ डांस इंडिया डांस सत्र 3 के खिताब को अपने नाम करने वाली ओडिषा की राजस्मिता कार ने इस शो की तैयारी के लिए अपनी स्नातक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
शनिवार को जी टीवी पर प्रसारित हुए इस शो के फाइनल में राजस्मिता ने प्रदीप गुरंग, राघव क्राकरोश और सनम कुमार जैसे प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर यह खिताब जीता।
डीआईडी तक के अपने सफर के बारे में बताते हुए राजस्मिता कहती हैं, यह एक मुश्किल सफर था। शो की तैयारी के लिए मैंने अपनी बीए छोड़ दी। मैं सुबह चार बजे उठकर तैयारी करती थी क्योंकि मैं डीआईडी जीतना चाहती थी। मैंने इसे एक चुनौती की तरह लिया। मैंने हिप हॉप स्टाइल और स्टंटों पर ज्यादा ध्यान दिया, क्योंकि मैं साबित करना चाहती थी कि लड़कियां भी स्टंट कर सकती हैं।
राजस्मिता तब से नृत्य सीख रही हैं जब वह महज आठ साल की थीं। स्टंट और हिप हॉप स्टाइल उन्होंने अमन नायक से सीखे। राजस्मिता हिप हॉप में तो दक्ष हैं ही साथ ही वह नृत्य की दूसरी विधाओं में भी काफी पारंगत हैं। उनके एक्सप्रेशंस को शो के निर्णायकों और जनता के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने भी पसंद किया।
राजस्मिता श्रीदेवी को अपना आदर्श मानती हैं। वह कहती हैं, मैं श्रीदेवी के नृत्य और उनके चेहरे के भावों की नकल करने की कोशिश अपने बचपन में करती थी। वे एक ही गाने में कई सारे भाव ले आया करती थीं। मैं भी अपने नृत्य में उन भावों को लाने की कोशिश करती हूं।
इस शो पर अपने बेहतर प्रदर्शन का श्रेय राजस्मिता मिथुन चक्रवर्ती और शो पर अपनी गुरू गीता कपूर को देती हैं। वह कहती हैं, मुझे इस शो से बहुत कुछ सीखने को मिला। शुरुआत में मैं कोई बहुत अच्छी नर्तकी नहीं थी लेकिन मिथुन दा और मेरी गुरू गीता मां ने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया। मिथुन मुझे डार्क होर्स ऑफ द शो कहते थे। इस शो पर बिताए गए पल मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।
शो में भाग लेने वाले अन्य प्रतियोगियों के बारे में राजस्मिता ने कहा, अभीक सबसे अच्छा था। मैंने उसके जैसा हुनरमंद कलाकार नहीं देखा। फिलहाल राजस्मिता अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं और फिर वह अपने इलाके में लड़कियों के लिए एक डांस स्कूल भी खोलना चाहती हैं।
शो जीतने के बाद के अनुभव साझा करते हुए वह कहती हैं, मुझे खुशी है कि अब लोग मुझे नए सम्मान के साथ देखते हैं। मैं अपने इलाके में लड़कियों के लिए डांस स्कूल खोलना चाहती हूं। हमारे मुख्यमंत्री ने मुझे यह शो जीतने पर एक मकान भी उपहार में दिया है।
51

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
