ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
फिल्म निर्माता व निर्देशक राज कंवर का निधन
मुंबई, एजेंसी
First Published:03-02-12 10:10 PM
Last Updated:04-02-12 09:58 AM
बॉलीवुड के फिल्म निर्माता व निर्देशक राज कंवर का शुक्रवार को सिंगापुर में निधन हो गया। वह अपने गुर्दे का इलाज कराने के लिए वहां गए थे।
50 वर्षीय इस निर्देशक ने शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा को लांच किया था और दीवाना, लाडला, जीत, दाग: द फायर, ढ़ाई अक्षर प्रेम के और अंदाज जैसी फिल्में बनाईं। राज की अंतिम फिल्म शत्रुन सिन्हा के बेटे लव के साथ सदियां थी। यह वर्ष 2010 में आयी थी।
शाहरूख ने टिवटर पर लिखा है कि मेरे मित्र राज कंवर का निधन हो गया। जीवन का अस्थायित्व कितना लाचार बना देती है। उनकी आत्मा को शांति मिले। ऐसी दीवानगी, मिस यू सर।
निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बताया कि मुझे पता चला की वह गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए सिंगापुर में थे।
प्रियंका चोपड़ा ने टवीट किया है कि मेरे पहले निर्देशक राज कंवर का निधन हो गया है इससे काफी दुख पहुंचा है। राजजी आपकी आत्मा को शांति मिले। आपने मुझ पर उस वक्त यकीन किया जब मुझे खुद पर यकीन नहीं था। अंदाज ने मुझे सब कुछ सिखाया जो मुझे आता है।
लारा ने लिखा है कि राजजी आपकी आत्मा को शांति मिले। हमने एक दयालु, सभ्य और साकारात्मक व्यक्ति को खो दिया।
अक्षय कुमार ने लिखा है कि हमारे अच्छे निर्देशकों में शामिल राज कंवर के निधन के बारे में सुनकर दुख पहुंचा है।
15

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

