फोटो गैलरी

Hindi Newsजॉम्बी बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

जॉम्बी बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

यह सुनने में शायद बेतुका लगे, लेकिन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की इच्छा एक जॉम्बी बनने की है। प्रियंका ने अपनी यह अनोखी ख्वाहिश ट्विटर पर जाहिर की। उन्होंने 18 नवंबर को एक ट्वीट में लिखा कि मैं एक...

जॉम्बी बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा
एजेंसीThu, 20 Nov 2014 12:57 PM
ऐप पर पढ़ें

यह सुनने में शायद बेतुका लगे, लेकिन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की इच्छा एक जॉम्बी बनने की है। प्रियंका ने अपनी यह अनोखी ख्वाहिश ट्विटर पर जाहिर की।

उन्होंने 18 नवंबर को एक ट्वीट में लिखा कि मैं एक जॉम्बी बनना चाहती हूं..आप जब कुछ महसूस नहीं कर पाते होगे, तो जिंदगी जरूर बहुत आसान होती होगी। जॉम्बी के देश में होने पर तो कम से कम ऐसा ही दिखाई पड़ता है।

प्रियंका (32) इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें रणवीर सिंह भी हैं। प्रियंका शायद अपने व्यस्तता भरे जीवन से थक गई हैं। कम से कम उनकी ट्वीट से तो यही जाहिर होता है, जिसमें उन्होंने लिखा कि मेकअप चेक करो, बाल चेक करो, ड्रेस चेक करो, पंक्तिया चेक करो। दिमाग..चकरा गया है। कई तरह से।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें