ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
प्रतीक ने स्वीकारी एमी से नजदीकी
मुंबई, एजेंसी
First Published:06-02-12 02:31 PM
बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर और एमी जैक्सन के बीच नजदीकियां बढ़ने की अटकलों के बीच प्रतीक ने कहा है कि वे बहुत करीब हैं और एक दूसरे के साथ सहज महसूस कर रहे हैं।
गौतम मेनन की रोमांटिक फिल्म एक दीवाना था की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही इस तरह की चर्चाएं थीं कि प्रतीक और एमी एक दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे हैं। यह फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होनी है।
एमी के साथ समय बिताने के बारे में प्रतीक ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो उसे खुश करना बहुत मुश्किल है। प्रतीक और एमी को कई पुरस्कार समारोहों और अन्य मौकों पर एक दूसरे के साथ देखा गया।
उन्होंने कहा कि जब आपको रोमांटिक फिल्म का कुछ शूट करना हो तो आपके पास कोई विकल्प नहीं होता और आपको अच्छा तालमेल बनाना पड़ता है। हम एक दूसरे के बहुत करीब हैं, हम एक दूसरे के करियर में मदद करते हैं।
प्रतीक ने कहा, जाहिर तौर पर यह अच्छा तालमेल है लेकिन हमने इस पर काम किया है और मुझे आशा है कि लोग इसकी प्रशंसा करेंगे। हम एक दूसरे के साथ सहज और करीब हैं।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

