पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
'ऑफिस-ऑफिस' के पांडेजी चले हीरो बनने
मुंबई, एजेंसी
First Published:12-12-12 04:37 PM
फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हर कलाकार की तमन्ना हीरो बनने की होती है, किस्मत चाहे जो बना दे। धारावाहिक 'ऑफिस-ऑफिस' के पांडेजी, यानी हेमंत पांडे भी इसी में से एक हैं।
उत्तराखंड से सम्बंध रखने वाले हेमंत छोटे-बड़े पर्दे पर हास्य अभिनेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं, लेकिन इससे उन्हें अब तक संतोष नहीं मिला है। वह अपने भीतर के कलाकार को संतुष्ट करने के लिए काफी समय से बेचैन हैं।
हेमंत की कोशिश अब कामयाब होने जा रही है। पीआरओ से निर्देशक बने हरीश शर्मा ने हेमंत को अपनी पहली ही फिल्म 'टू नाइट्स इन सोल वैली' का हीरो बना दिया है।
हेमंत कहते हैं कि दर्शक इस फिल्म में उनके किरदार से हास्य की उम्मीद न रखें। जो ऐसी उम्मीद रखेंगे, उन्हें निराश होना पड़ेगा, लेकिन हेमंत का यह भी दावा है दर्शकों को उनकी भूमिका से निराशा हाथ नहीं लगेगी। उनका मानना है कि यह फिल्म और फिल्म में भूमिका उनके नाम को नया नाम देगी, एक नई पहचान व नई शुरुआत देगी।
खास बात यह है कि हेमंत का सामने होना ही अपने आप में हास्य हो जाता है। ऐसे में हीरो की गम्भीर भूमिका की चुनौती उन्होंने कैसे और किस तरह स्वीकार व साकार की है, यह फिल्म देखने के बाद ही पता चल पाएगा।
बहरहाल, पिंटा एंड दहल प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 28 दिसम्बर को देशभर में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में सुमित शर्मा, आक्षी, गौरव शाह और ब्रिटिश अभिनेत्री व गायिका मिली मूनस्टोन भी हेमंत के साथ विभिन्न भूमिकाओं में हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
