शनिवार, 25 मई, 2013 | 13:39 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
आईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
 
ऋतुपर्णा को देख भावुक हुईं मनीषा
मुंबई, एजेंसी
First Published:08-01-13 07:29 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला अपनी साथी कलाकार ऋतुपर्णा सेनगुप्ता से मिलकर भावुक हो उठीं।

मनीषा के निजी प्रबंधक सुब्रतो घोष ने बताया कि दोनों काफी समय बाद मिले। मनीषा अपनी करीबी दोस्त को न्यूयॉर्क में देखकर काफी खुश हुईं। मनीषा जब भी कोलकाता जाती थीं तो ऋतुपर्णा से जरूर मिलती थीं। दोनों में काफी करीबी रिश्ता है।

ऋतुपर्णा अपने निजी काम से परिवार के साथ न्यूयॉर्क गई थीं। सुब्रतो के मुताबिक मनीषा की कीमोथेरेपी इस महीने शुरू हुई है। इलाज के दौरान उन्होंने काफी हिम्मत दिखाई।

मनीषा अगले छह महीने तक अमेरिका में रहेंगी। वह बीमारी दूर होने को लेकर पूरी तरह सकारात्मक हैं। उनके परिजन और उनके प्रबंधक उनके साथ हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°