बुधवार, 19 जून, 2013 | 23:40 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
मुझे आइटम गर्ल नहीं कहनाः नतालिया
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:08-05-12 06:01 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
फिल्म 'डिपार्टमेंट' के आइटम नंबर से हिन्दी फिल्म उद्योग में कदम रखने वाली मॉडल से अभिनेत्री बनी नतालिया कौर की माने तो आइटम नंबरों को अश्लील की संज्ञा नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि ये प्रतिभा दिखाने के जरिया हैं।

नतालिया ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया, ''मैं उन लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं करती, जो मुझे आइटम गर्ल कहते हैं। मैं समझती हूं कि यह प्रतिभा और कौशल दिखाने का एक और तरीका है। ये गीत बहुत कलात्मक हैं। लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन आइटम नंबर करने में कुछ गलत नहीं है।''

उन्होंने कहा, ''आइटम गर्ल शब्द मुझे ठेस नहीं पहुंचाता, मैं इन्हें अश्लील और अभद्र रूप में नहीं देखती। मुझे यह बहुत कलात्मक लगा।''

नतालिया 'डिपार्टमेंट' के आइटम नम्बर 'दन दन' में ठुमके लगाती नजर आएंगी। गीत का नृत्य निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है, जबकि संगीत धरम संदीप, बप्पी लाहड़ी और विक्रम नेगी ने दिया है।

इस महीने की 18 तारीख को रिलीज होने वाली राम गोपाल वर्मा निर्देशित 'डिपार्टमेंट' में संजय दत्त, अमिताभ बच्चन और राणा दागुबत्ती मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

भारत में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली 21 वर्षीया नतालिया एक प्रशिक्षित ओपेरा गायिका भी हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह भविष्य में गायिकी जारी रखना चाहेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया, ''मैं राम गोपाल वर्मा के बैनर तले बन रही अपनी अगली फिल्म में एक गाना गाऊंगी।''

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°