भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल
'मटरू की बिजली का मंडोला' को यूए सर्टिफिकेट
मुंबई, एजेंसी
First Published:07-01-13 03:54 PM
विशाल भारद्वाज की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' को सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्मकार की यह पहली फिल्म है जिसे यूए रेटिंग मिली है।
निर्माता ने फिल्म का निर्माण पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर किया है जिसमें 18 से कम उम्र के दर्शकों को भी लक्ष्य किया गया है। 47 वर्षीय इस निर्देशक की पूर्व की सभी फिल्में 7 खून माफ, इश्किया और कमीने को ए सर्टिफिकेट मिला था।
भारद्वाज ने कहा कि मैं हमेशा से यही चाहता हूं कि मेरी फिल्में दर्शकों के बड़े वर्ग तक पहुंचें और अंतत: एमकेबीकेएम को ए रेटिंग नहीं मिली। अब मैं ऐसा करने में सक्षम रहूंगा। इसके लिए मैं सीबीएफसी को यह रेटिंग देने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।
आरंभ में फिल्म में पंकज कपूर की भूमिका पंचो को लेकर परेशानी हुई थी जिसे सीबीएफसी अपशब्द मान रहा था। फिल्म की शूटिंग हरियाणा के गांव में हुई है और फिल्म में अनुष्का शर्मा और इमरान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
