शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 03:43 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
महंगे हुए इमरान हाशमी
मुम्बई, एजेंसी
First Published:12-04-12 04:05 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी ने अपना मेहनताना बढ़ा दिया है। वैसे उन्होंने कहा है कि वह बॉलीवुड में लम्बी पारी खेलना चाहते हैं इसलिए अपना पारिश्रमिक इतना नहीं बढ़ाएंगे कि वह फिल्म निर्माताओं के लिए बोझ हो जाएं।

इमरान ने यहां बुधवार को अपनी फिल्म 'शंघाई' की पहली झलक जारी करने के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ''देखिए, मैंने अपना मेहनताना बढ़ा दिया है, लेकिन मैं आपको यह नहीं बताऊंगा कि मेरा नया पारिश्रमिक क्या है। मेरा मानना है कि एक अभिनेता के रूप में मेरा पारिश्रमिक इतना नहीं होना चाहिए कि मैं फिल्मकारों के लिए बोझ साबित होने लगूं। लेकिन मैं यह भी नहीं चाहता कि यह मेरे करियर के लिए नुकसानदेह हो।''

प्रख्यात फिल्म निर्माता महेश भट्ट के भतीजे ने कहा, ''कई ऐसे अभिनेता हैं, जो अधिक पारिश्रमिक लेते हैं और जिसका बोझ फिल्म पर पड़ता है। मैं ऐसा नहीं करता हूं और मेरा मेहनताना बहुत ज्यादा नहीं है। संयोग से मैंने निर्माता के कार्यालय में काम किया है और मुझे पता है कि अधिक पैसा लेने वाले अभिनेताओं की कितनी आलोचना होती है। मुझे पता है कि मेरा मेहनताना इतना होना चाहिए कि मैं फिल्मोद्योग में लम्बे समय तक टिक सकूं।''

फिल्म 'शंघाई' में इमरान ने पॉर्न फिल्म निर्माता की भूमिका की है, जिसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। फिल्म के अन्य कलाकारों में अभय देओल और कालकी कोचलिन शामिल हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°