फोटो गैलरी

Hindi Newsइस बार ऋतिक साधेंगे रावण पर निशाना

इस बार ऋतिक साधेंगे रावण पर निशाना

अभिनेता ऋतिक रोशन ने कभी रावण के पुतले पर तीर नहीं चलाया, लेकिन तीन अक्टूबर को दशहरे के दिन उन्हें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐसा करने का अवसर मिलेगा। ऋतिक दिल्ली के लाल किला मैदान में लव कुश समिति...

इस बार ऋतिक साधेंगे रावण पर निशाना
एजेंसीMon, 29 Sep 2014 01:18 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेता ऋतिक रोशन ने कभी रावण के पुतले पर तीर नहीं चलाया, लेकिन तीन अक्टूबर को दशहरे के दिन उन्हें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐसा करने का अवसर मिलेगा। ऋतिक दिल्ली के लाल किला मैदान में लव कुश समिति की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में शिरकत करेंगे।

ऋतिक ने बताया कि मैं वहां रहूंगा। मैंने कभी ऐसा (धनुष से तीर चलाना) नहीं किया, लेकिन मैं इसका इतिहास जानता हूं। मुझे यकीन है कि मुझे इसमें मजा आएगा। 40 वर्षीय ऋतिक ने कहा कि वह बुराई पर अच्छाई की जीत के फलसफे में पूरी तरह यकीन रखते हैं।

50 साल पुरानी लव कुश रामलीला समिति के सचिव अर्जुन कुमार ने बताया कि ऋतिक धनुष-बाण का प्रयोग करेंगे और रावण के पुतले को धराशायी करेंगे। यह सब तीन अक्टूबर को शाम छह बजे होगा।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें