सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
'बर्फी' ऑस्कर से बाहर पर अनुराग निराश नहीं
मुंबई, एजेंसी
First Published:25-12-12 05:39 PM
फिल्मकार अनुराग बसु अपनी ताजातरीन फिल्म 'बर्फी' के ऑस्कर की दौड़ से बाहर होने से निराश नहीं हैं। अनुराग मानते हैं कि ऑस्कर की जिस श्रेणी में उनकी फिल्म का चयन किया गया था, उसमें अन्य नौ फिल्में उनकी फिल्म से बेहतर हैं।
टाटा मेमोरियल अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में अनुराग ने मंगलवार को कहा कि कोई बात नहीं, मैं निराश नहीं हूं। मुझे कोई शिकायत नहीं हैं क्योंकि मेरी फिल्म जिन फिल्मों से पिछड़ी है, वे बेहतरीन हैं।
'बर्फी' 85वें अकादमी पुरस्कारों की श्रेष्ठ विदेशी फिल्म के वर्ग में भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि थी, लेकिन दूसरे दौर में इस फिल्म को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया है। दुनियाभर की 71 फिल्मों ने विदेशी फिल्म श्रेणी में जगह पाई थी, जिनमें से नौ को अंतिम रूप से नामांकित किया गया है।
00

फिल्मकार| अनुराग बसु| बर्फी| ऑस्कर|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
