चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
'करण की फिल्म को लेकर कुछ भी तय नहीं'
मुंबई, एजेंसी
First Published:05-12-12 03:06 PM
फिल्मकार करण जौहर अपनी अगली फिल्म में करीना कपूर, रणबीर कपूर और सैफ अली खान को लेना चाहते हैं, लेकिन करीना का कहना है कि इस बारे में अभी कुछ भी औपचारिक रूप से तय नहीं है।
फिलहाल फिल्म को शीर्षक नहीं दिया गया है। करीना ने बताया कि यह सच नहीं है। करण ने इस फिल्म के सिलसिले में मुझसे सम्पर्क किया था, हमारी इस पर बात भी हुई, लेकिन अभी कुछ भी औपचारिक रूप से तय नहीं है। करण के दिमाग में एक पटकथा है और उन्होंने मुझे किरदार की पेशकश की है, लेकिन अभी उसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।
उन्होंने कहा कि करण के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत खुश हूं। मैं उनके साथ काम करने में बहुत सहज महसूस करती हूं। हाल ही में आई रिपोर्टों से यह भी संकेत मिले हैं कि करीना के पति सैफ भी फिल्म में एक छोटी सी भूमिका में नजर आएंगे। वैसे करीना का कहना है कि यह बिल्कुल झूठ है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
