शनिवार, 25 मई, 2013 | 06:46 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
'काई पो चे' संग पर्दे के पीछे के दृश्य भी
मुंबई, एजेंसी
First Published:07-01-13 02:08 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
आने वाली फिल्म 'काई पो चे' के नायक सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार यादव और अमित साध ने फिल्म में अभिनय के अलावा पर्दे के पीछे के कुछ खास दृश्यों का निर्देशन भी किया है। फिल्म की डीवीडी में इन दृश्यों को भी शामिल किया जाएगा।

फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने बताया कि तीनों कलाकारों में फिल्म के दौरान अच्छी दोस्ती हो गई है। उन्होंने अपनी दोस्ती से सम्बंधित दृश्यों को फिल्माने का फैसला किया। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।

उन्होंने बताया कि खास दृश्यों को फिल्माने के निर्देशन और संपादन का कार्य उन तीनों ने ही किया है। शूटिंग के दौरान तीनों पूरे समूह की जान होते थे। कोई नहीं सोच सकता था कि सेट पर वे किसी के भी साथ कब क्या कर बैठेंगे।

फिल्म 'काई पो चे' विश्वविख्यात लेखक चेतन भगत के उपन्यास 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' का फिल्मी रूपांतरण है। फिल्म इस साल 22 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°