29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
नए साल पर दिल्ली में धूम मचाएंगी सनी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:24-12-12 07:46 PM
Last Updated:24-12-12 08:10 PM
भारतीय मूल की कनाडियाई अभिनेत्री सनी लियोन के प्रशंसकों को यह जान कर खुशी होगी कि वह नए साल के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में प्रस्तुति देकर धूम मचाएंगी।
फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी बाराखम्भा रोड स्थित ललित होटल में 31 दिसम्बर की शाम प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का आयोजन कर रहीं स्टूडियो 169 की स्टाइलिस्ट और मालकिन शिल्पी गुप्ता ने कहा कि यह सनी की भारत में पहली नृत्य प्रस्तुति होगी।
उन्होंने कहा कि हम स्टूडियो 169 की दावत का इंतजार कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि नए साल पर यह भारत का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में भारत की पहली महिला डिस्क जॉकी डीजे कैरी भी प्रस्तुति देंगी।
सनी की अगली फिल्म एकता कपूर की 'रागिनी एमएमएस 2' है जो 2011 की फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का अगला संस्करण है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
