शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
बॉलीवुड ने की शांति, समृद्धि की कामना
मुंबई, एजेंसी
First Published:25-12-12 07:11 PM
बॉलीवुड सितारे मंगलवार को क्रिसमस के हर्षोल्लास में डूबे रहे। कलाकारों ने अपने परिवार व दोस्तों के साथ क्रिसमस की खुशियां मनाईं और इस अवसर पर शांति व समृद्धि की कामना की।
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर के जरिए क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। लता ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ये सोचने का अवसर है कि हमने दूसरों को कितना प्यार दिया। अभिनेता शाहरुख खान ने सभी बच्चों व किशोरों के अच्छे जीवन की कामना की।
प्रभुदेवा ने प्रशंसकों से अपने प्रियजनों के साथ यह पर्व मनाने के लिए कहा। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा कि क्रिसमस पर उनके बचपन की यादें ताजा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वह विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि यह साल समाप्त होने वाला है। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी शुभकामनाएं दीं।
अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि एक दिन आप खुद अपने सैंटा होंगे और अपनी व अपने प्रियजनों की सभी ख्वाहिशें पूरी करेंगे। रितेश देशमुख, अर्जुन रामपाल ने भी क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए खुशहाली, शांति, समृद्धि की कामना की।
श्रेयस तलपड़े, कुणाल कपूर व रवीना टंडन ने भी अपने प्रशंसकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
