फोटो गैलरी

Hindi News35 की हुईं नेहा धूपिया, मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

35 की हुईं नेहा धूपिया, मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया आज 35 वर्ष की हो गई हैं।               27 अगस्त 1980 को केरल के...

35 की हुईं नेहा धूपिया, मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत
एजेंसीThu, 27 Aug 2015 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया आज 35 वर्ष की हो गई हैं।
             
27 अगस्त 1980 को केरल के कोच्चि में जन्मी नेपा धूपिया ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत रंगमच से की। वर्ष 2002 में नेहा धूपिया ने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया जिसमे वह प्रथम चुनी गयी। नेहा ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'कयामत' से की। इस फिल्म में नेहा के अपोजिट अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।
               
वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म 'जूली' नेहा धूपिया के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में नेहा ने सेक्स वर्कर की भूमिका निभायी थी। फिल्म मे अपने दमदार अभिनय से उन्होंने न सिर्फ दर्शको बल्कि समीक्षकों का भी दिल जीत लिया। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म 'शीशा' में नेहा ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
              
नेहा धूपिया को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए दस वर्ष हो चुके हैं। उनके करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में 'कुछ है', 'क्या कूल है हम', 'गरम मसाला', 'चुप चुपके', 'एक चालीस की लास्ट लोकल', 'सिंह इज किंग', 'दे दना दन', 'दस कहानियां', 'एक्शन रिप्ले' और 'फंस गये रे ओबामा' आदि है। नेहा की आने वाली फिल्मों में उंगली प्रमुख है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें