फोटो गैलरी

Hindi Newsधर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा हैः हेमामालिनी

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा हैः हेमामालिनी

बॉलीवुड में ही-मैन के रूप में चर्चित अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और संभव है एक या दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। शुक्रवार को यह जानकारी...

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा हैः हेमामालिनी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 29 May 2015 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड में ही-मैन के रूप में चर्चित अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और संभव है एक या दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। शुक्रवार को यह जानकारी ट्विटर पर धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमामालिनी ने दी है। उन्होंने बताया है कि धर्मेंद्र के ब्लड काउंट में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। कुछ दिनों बाद उनके कंधे का आपरेशन भी हो सकता है।

बुधवार को धर्मेंद्र अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल गए थे और फिर उन्हें स्वास्थ्य की नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। इस बारे में अस्पताल की ओर से जानकारी नहीं दी गई और उनके आफिस से बताया गया कि वह अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। इसके बाद हेमामलिनी ने ट्विटर के जरिए धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर ताजा जानकारी देना शुरू किया है।

हेमामालिनी ने ट्वीट किया है कि धर्मेंद्र जी के बारे में अपडेट। वह हर वक्त थके हुए महसूस कर रहे थे। कंधे के दर्द और ब्लड काउंट की जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए। उन्होंने यह भी लिखा है कि उनका हीमोग्लोबिन काउंट थोड़ा कम था, क्योंकि वह अनीमिया पीड़ित हैं। अभी वह निगरानी में हैं। कुछ वक्त बाद उनके कंधे की सर्जरी हो सकती है। भगवान से प्रार्थना करें कि वे जल्दी ठीक हो जाएं। धर्मेंद्र और हेमामालिनी की बेटी एशा देओल ने भी ट्विटर पर लिखा है कि फिट हैं पापा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें