राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
कला के क्षेत्र में आ रही हैं युवा प्रतिभाएं: जावेद
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:17-12-12 05:11 PM
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर की मानें तो कला के क्षेत्र में आज ज्यादा से ज्यादा युवा आ रहे हैं और इसे एक पूर्णकालिक पेशे के रूप में अपना रहे हैं।
सुदीप रॉय की एकल प्रदर्शनी का उद्घाटन करने वाले अख्तर ने कहा कि लगभग हर रोज मुझे किसी न किसी प्रदर्शनी का निमंत्रण मिलता है जहां युवा कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं। आखिरकार हमें यह अहसास हो ही गया है कि समृद्धि की दौड़ में हम कुछ खो रहे हैं। समाज में एक किस्म का पुनरुत्थान हो रहा है जो वाकई बहुत अच्छा है।
डिजाइन की दुनिया में काम कर चुके रॉय ने कहा कि अपने इस मौजूदा पेशे को पूर्णकालिक पेशे के रूप में अपनाने के लिए उन्हें शुरुआती सालों में परिवार की असहमति का सामना करना पड़ा, लेकिन साथ ही वह यह भी कहते हैं कि आजकल यह सोच बदल रही है।
रॉय कहते हैं कि कला की स्थिति भारत में पहले से ज्यादा बेहतर और परिपक्व है। मेरा परिवार शुरुआत में मेरे इस काम से खुश नहीं था, लेकिन आज मैंने अपने बेटे को भी इस क्षेत्र को चुनने की अनुमति दे दी है क्योंकि वह इस क्षेत्र को अपना पूर्णकालिक पेशा बनाना चाहता है।
वे चाहते हैं कि जो भी कला में रुचि रखता हो उसके साथ ऐसा ही होना चाहिए। वे कहते हैं कि मेरा यह भी मानना है कि बीते सालों के मुकाबले ज्यादा अवसर उपलबध होने की वजह से आज संघर्ष में कम समय लगता है। यह इसलिए भी है क्योंकि इस पेशे में ज्यादा से ज्यादा व्यवसायिकता आ रही है।
00

बॉलीवुड| गीतकार| लेखक| जावेद अख्तर|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
