ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत और केंद्रीय बलों की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
मैं यहां लम्बी पारियां खेलने आया हूं: पेस
मुम्बई, एजेंसी
First Published:24-12-12 07:33 PM
'राजधानी एक्सप्रेस' के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने कहा है कि वह फिल्म जगत में लम्बी पारियां खेलने आए हैं।
पेस ने कहा कि भारत अब बहुआयामी प्रतिभा के लोगों के लिए तैयार है। मैं मानता हूं कि एक व्यक्ति के नाते एक अभिनेता के तौर पर मेरा जुनून, फिल्मों के प्रति मेरी पसंद बहुत अधिक है और मैं फिल्म जगत में एक या दो फिल्में करने नहीं आया हूं। मैं यहां लम्बी पारियां खेलूंगा।
उन्होंने कहा कि मैं यहां एक अभिनेता के तौर पर अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहा हूं और देखना यह होगा कि मैं टेनिस कोर्ट के बाहर किस हद तक अपने चाहने वालों का मनोरंजन कर सकता हूं।
पेस ने कहा कि वह सेलीब्रिटी बनने के लिए फिल्मों का रुख नहीं कर रहे हैं क्योंकि इसकी उन्हें जरूरत नहीं। यह तो वह टेनिस से हासिल कर ही चुके हैं। पेस की पहली फिल्म का निर्देशन अशोक कोहली ने किया है। इस फिल्म में पेस के अलावा जिमी शेरगिल, प्रियांशु चटर्जी, सायाली भगत ने काम किया है। यह फिल्म चार जनवरी को रिलीज होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
