फोटो गैलरी

Hindi News27 की हुईं सोनाक्षी सिन्हा

27 की हुईं सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोमवार को 27 साल की हो गईं। 2 जून 1987 को जन्मी सोनाक्षी सिन्हा को अभिनय की कला विरासत में मिली है। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा जाने-माने अभिनेता हैं। सोनाक्षी...

27 की हुईं सोनाक्षी सिन्हा
एजेंसीMon, 02 Jun 2014 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोमवार को 27 साल की हो गईं। 2 जून 1987 को जन्मी सोनाक्षी सिन्हा को अभिनय की कला विरासत में मिली है।

सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा जाने-माने अभिनेता हैं। सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में की।

सोनाक्षी ने अभिनेत्री के तौर पर अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म दबंग से की। इस फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट सलमान खान थे। सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

इसके बाद सोनाक्षी ने दबंग 2, सन ऑफ सरदार, राउडी राठौर और आर राजकुमार जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म लुटेरा को टिकट खिड़की पर अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन इस फिल्म में सोनाक्षी के अभिनय को दर्शकों तथा समीक्षकों ने बेहद पसंद किया।

सोनाक्षी की आने वाली फिल्मों में हॉलीडे, एक्शन जैक्शन और तेवर प्रमुख है। सोनाक्षी सिन्हा तमिल फिल्म लिंगा में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट रजनीकांत हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें