मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
पत्रकारों की दूरी से परेशान हैं करीना
मुंबई, एजेंसी
First Published:24-12-12 05:28 PM
अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि उन्हें मशहूर हस्तियों और पत्रकारों के बीच के पहले जैसे रिश्ते की कमी खलती है। बीते समय के दौरान पत्रकारों और फिल्मी सितारों के रिश्तों में काफी बदलाव आ गए हैं।
तैंतीस वर्षीया करीना ने लेखिका ऋचा लखेड़ा की किताब 'गारबेज बीट' के अनावरण के मौके पर कहा कि मुझे इस बात का अफसोस है कि अब पत्रकारों और फिल्म स्टार के बीच कोई रिश्ता नहीं होता क्योंकि यहां 25 चैनल, 25 टैबलॉयड, 25 पत्रिकाएं हैं। हर स्टार एक पत्रिका के मुखपृष्ठ पर होता है, जिसमें कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन मुझे इस रिश्ते की कमी खलती है।
करीना के मुताबिक पहले होने वाले साक्षात्कार द्वारा लोगों को किसी हस्ती के बारे में जानने का मौका मिलता था। उन्होंने कहा कि मेरे दो-तीन पत्रकारों से रिश्ते रहे हैं, जो कि अब मेरी फिल्मों के लेखक हैं और हम साक्षात्कार के दौरान बात करते थे.. यह साक्षात्कार नहीं बल्कि बातें होती थीं। इसलिए तब वे यह जान पाते थे कि मैं कैसी इंसान हूं और फिर इसे लिखा जाता था।
करीना खुद फिल्म 'सत्याग्रह' में एक पत्रकार की भूमिका करने वाली हैं और उनका कहना है कि वह वास्तविक पत्रकारों से काफी प्रभावित हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
