29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
शाहरुख को टीवी पर काम करने से संकोच नहीं
पंचगनी, एजेंसी
First Published:20-12-12 03:28 PM
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के धारावाहिकों 'फौजी' और 'सर्कस' से की थी। उनका कहना है कि उन्हें टीवी पर वापस काम करने में कोई संकोच नहीं है।
शाहरुख ने कहा कि फिल्मी सितारे यदि किसी टीवी कार्यक्रम में एकसाथ आए तो यह एक अच्छा विचार है। आगामी जी सिने अर्वाड्स के लिए यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में शाहरुख से पूछा गया कि क्या करियर के इस ऊंचाई पर पहुंचकर भी वह टीवी पर काम करना पसंद करेंगे।
उन्होंने कहा कि दिवंगत मुकुल आनंदजी के साथ मेरी इस बारे में एक दफा बात हुई थी। हम तभी से इस बारे में सोच रहे हैं कि बॉलीवुड के सभी सितारे एकसाथ आकर कोई टीवी कार्यक्रम बनाएं। यह बहुत ही रुचिकर होगा।
तमाम फिल्मी सितारों की तरह शाहरुख ने भी छोटे पर्दे के रियल्टी कार्यक्रमों में प्रस्तोता की भूमिका निभाई है। वह टीवी पर 'कौन बनेगा करोड़पति 3' 'क्या आप पांचवी पास से तेज हैं' और 'जोर का झटका' कार्यक्रमों का संचालन कर चुके हैं।
शाहरुख कहते हैं कि उन्हें छोटे पर्दे पर काम करना हमेशा से पसंद रहा है, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
