ब्रेकिंग
कई बड़े कांग्रेसी नेता बाल-बाल बचे।बस्तर में नक्सली हमला, एक कांग्रेसी नेता की मौत।
अक्षय संग तमिल फिल्म का रीमेक बनाएंगी शबीना
मुम्बई, एजेंसी
First Published:24-12-12 07:42 PM
'राउडी राठौर' जैसी हिट फिल्म का निर्माण करने वाली शबीना खान ने तमिल फिल्म 'रामाना' के अधिकार खरीद लिए हैं। वह अक्षय कुमार के साथ मिलकर इस फिल्म का हिन्दी रीमेक बनाएंगी।
'रामाना' भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष पर आधारित है। शबीना ने बताया कि मैंने तमिल फिल्म 'रामाना' के अधिकार खरीद लिए हैं। मैं इसका हिन्दी रीमेक बनाऊंगी और मुझे लगता है कि दर्शक इसे हिन्दी भाषा में देखने का मजा लेंगे।
संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर 'राउडी राठौर' का संयुक्त निर्माण करने वाली शबीना ने कहा कि फिल्म में अक्षय मुख्य भूमिका निभाएंगे और फिल्म की शूटिंग 2013 के मध्य में शुरू हो जाएगी। वर्ष 2002 में प्रदर्शित 'रामाना' में विजयकांत और सिमरन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
