ब्रेकिंग
कर्नाटक में सिद्धारमैया मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया
पिता के स्वास्थ्य के चलते संवाद भूलीं प्रियंका
मुंबई, एजेंसी
First Published:25-12-12 07:07 PM
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पिता के खराब स्वास्थ्य के चलते तनाव के दौर से गुजर रही हैं। इसी तनाव की वजह से वह अपूर्व लखिया की 'जंजीर' की शूटिंग के दौरान अपने संवाद भूल गईं।
एक सूत्र ने बताया कि अभिनेता संजय दत्त के साथ शूटिंग के दौरान प्रियंका अपने संवाद भूल गईं। सूत्र ने कहा कि प्रियंका के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। वह कभी भी एक लाइन तक नहीं भूलतीं, लेकिन इस शूटिंग के दौरान वह संजय के सामने खड़ी हुई थीं और अपने संवाद बार-बार भूल रही व उनमें अटक रही थीं।
प्रियंका को ऐसा करते देख संजय भी अपने संवाद भूलने लगे। ऐसा घंटों तक होता रहा और फिल्म के मुख्य कलाकार राम चरन तेजा धैर्यपूर्वक बैठकर दोनों कलाकारों के साथ में सही दृश्य देने का इंतजार करते रहे। तेजा की हिंदी भाषा के कारण अपनी परेशानियां थीं।
सूत्र ने बताया कि प्रियंका ने कहा कि वह अपनी लाइनें इसलिए भूल रही हैं क्योंकि उनके सामने संजय जैसे बड़े अभिनेता मौजूद हैं, लेकिन हमें लगा कि बात कुछ और है। प्रियंका को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपना दिमाग शांत रखने के लिए जाना जाता है।
बाद में उनके एक मित्र ने खुलासा किया कि प्रियंका अपने पिता की बीमारी की वजह से काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका अपने पिता की बीमारी की वजह से बहुत परेशान हैं। उन्होंने कभी भी हमसे इस बात का जिक्र नहीं किया। उन्होंने अपनी मां और भाई से भी इस पर बात नहीं की। जब कुछ साल पहले उनके पिता गम्भीर रूप से बीमार हुए थे, तब प्रियंका ने अपने दोस्तों को भी यह बात नहीं बताई थी। वह एक बहुत मजबूत लड़की हैं।
प्रियंका अपने पिता के बेहद नजदीक हैं। उनकी कलाई पर बना एक टैटू भी इस बात की पुष्टि करता है। प्रियंका के चिकित्सक पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक चोपड़ा 1997 में में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
