गुरुवार, 20 जून, 2013 | 01:17 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
लॉस एंजेलिस में होगा 'विश्वरूप' का प्रीमियर
मुंबई, एजेंसी
First Published:07-01-13 06:16 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अभिनेता कमल हसन की फिल्म 'विश्वरूप' का प्रीमियर 10 दिसम्बर को लॉस एंजेलिस में होगा। फिल्म के 'डाइरेक्ट टू होम' (डीटीएच) के जरिए प्रदर्शित करने के उनके फैसले पर उत्तर भारत के सिनेमाघर मालिकों ने आपत्ति जताई थी।

कमल द्वारा निर्देशित यह फिल्म तमिल और हिंदी भाषा में बनी है। तमिल संस्करण का नाम 'विश्वरुपम' और हिंदी संस्करण का 'विश्वरुप' है। कमल ने कहा कि हमें पता है कि ये सारी समस्या उत्पन्न होगी। दुनिया में कहीं भी किसी नई फिल्म का डीटीएच पर प्रीमियर नहीं हुआ है। मैं यह चुनौती लेने जा रहा हूं क्योंकि यह फिल्म देखने के अनुभव को बदल देगी। हम लॉस एंजेलिस में 10 जनवरी को इसका प्रीमियर करेंगे।

फिल्म की फैशन डिजायनर और कमल की साझेदार गौतमी फिल्म से जुड़े अन्य लोगों से पहले लॉस एंजेलिस पहुंच चुकी हैं। कमल का मानना है कि डीटीएच प्रीमियर से फिल्म के सिनेमाघरों से होने वाले व्यवसाय पर असर नहीं पड़ेगा।

कमल ने कहा कि अकेले तमिलनाडु में हमारे पास 400 सिनेमाघर उपलब्ध हैं। हमें मलेशिया और सिंगापुर के सभी सिनेमाघरों से हरी झंडी मिल चुकी है। केरल सरकार भी हमारी डीटीएच योजना में हमारा साथ दे रही है।

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के जाने-माने निर्माता-निर्देशक दैसारी नारायण राव ने 'विश्वरुपम' के वितरण की जिम्मेदारी ली है। उन्हें विश्वास है कि डीटीएच प्रदर्शन से इसके सिनेमाघर के कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह कहा कि अब वह यह फिल्म उत्तर भारत में डीटीएच पर प्रदर्शित करेंगे और यह 11 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं की जाएगी।

कमल ने कहा कि हमारे पास उत्तर भारत में सिनेमाघर मौजूद हैं, लेकिन उतने नहीं जितनी जरूरत है। हमें 900 सिनेमाघरों की जरूरत है। ये हमारे लक्ष्य से कम है। इस बीच, कमल की यह फिल्म भारत में डीटीएच पर 10 जनवरी को प्रदर्शित की जाएगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°