फोटो गैलरी

Hindi Newsशाहरुख खान ने जीते दो पुरस्कार

शाहरुख खान ने जीते दो पुरस्कार

बिग स्टार एंटरटेनमेंट पुरस्कार में अभिनेता शाहरुख खान ने दो पुरस्कारों पर कब्जा जमाया। प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन भी पुरस्कार जीतने में सफल...

शाहरुख खान ने जीते दो पुरस्कार
Mon, 17 Dec 2012 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बिग स्टार एंटरटेनमेंट पुरस्कार में अभिनेता शाहरुख खान ने दो पुरस्कारों पर कब्जा जमाया। प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन भी पुरस्कार जीतने में सफल रहे।

यश चोपड़ा की 'जब तक है जान' में अपने प्रदर्शन के लिए शाहरुख को एंटरटेनर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। इस फिल्म में कैटरीना के साथ भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक ऑन स्क्रीन का भी उन्हें पुरस्कार मिला।

शाहरुख ने एक बयान में कहा है, 'जब तक है जान' मेरे लिए हमेशा एक खास फिल्म रहेगी। मैं हमेशा यशजी का अहसानमंद रहूंगा। यह पुरस्कार पाकर वाकई मुझे काफी खुशी हुयी है। अपनी सह कलाकार कैटरीना के बारे में उन्होंने कहा कि पहली बार मैंने उनके साथ काम किया। कैटरीना काफी मेहनती लड़की हैं और उनके साथ काम करके काफी खुश हूं।

अभिषेक बच्चन ने बोल बच्चन में अपनी भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर कॉमेडी अवॉर्ड हासिल किया। उन्होंने ट्वीट किया कि बोल बच्चन में कॉमेडी के लिए सर्वश्रेष्ठ अदाकार का पुरस्कार मिला है। फिल्म पर काम करने वाली बेहतरीन टीम की वजह से यह संभव हुआ। रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा को बर्फी में अपने प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें