बुधवार, 19 जून, 2013 | 22:01 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
'आधुनिक हिंदी थियेटर को सशक्त पटकथाओं की जरूरत'
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:20-12-12 03:38 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पच्चीस वर्षों के बाद अपने निर्देशित नाटक तेरी अमता के साथ मंच पर वापसी करने वाले प्रसिद्ध अभिनेता ओमपुरी को लगता है कि मराठी और बंगाली थियेटर से स्पर्धा करने के लिए आधुनिक हिंदी थियेटर को सशक्त पटकथाओं की जरूरत है।

ओमपुरी की प्रस्तुति पंजाबी थियेटर समारोह का एक हिस्सा होगी। तेरी अमता जावेद सिद्दीकी के तुम्हारी अमता का पंजाबी रूपांतरण है। सिद्दीकी का तुम्हारी अमता ए सी गर्ने के नाटक लव लैटर्स से प्रेरित था। इस नाटक में ओम पुरी जुल्फीकार हैदर की भूमिका में होंगे जबकि दिव्या दत्ता अमता निगम की भूमिका में नजर आएंगी।

ओम पुरी कहते हैं कि शुरुआत में थियेटर में वापसी को लेकर मैं बहुत नर्वस था। मैंने थियेटर उस समय शुरू किया था जब मैं एक किशोर था। कॉलेज में नाटक के दौरान पंजाब कला मंच के निर्देशकों ने मुझे चुना था। जीवन के इस पड़ाव पर जब मैं 64 साल का होने जा रहा हूं, तब मैं अपने पहले प्यार के पास वापस लौट जाना चाहता हूं। मैं थियेटर दोबारा से शुरू करना चाहता हूं। मैं अभिनय करना चाहता हूं और अब से नाटकों का निर्माण भी करूंगा।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°