सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
एथलेटिक्स को बढ़ावा देगी 'भाग मिल्खा भाग'
मुंबई, एजेंसी
First Published:05-12-12 04:30 PM
अभिनेता फरहान अख्तर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' देश में एथलेटिक्स को बढ़ावा देगी। यह फिल्म स्प्रिंटर मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है।
एम्बी वैली सिटी में मंगलवार को स्काईडाइविंग कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे 38 वर्षीय फरहान ने कहा कि मैं समझता हूं कि एथलेटिक्स को भी अन्य खेलों की तरह बढ़ावा देने की जरूरत है। इस फिल्म के संदेश के जरिए हम बहुत सी चीजें करने की योजना बना रहे हैं और उम्मीद है ऐसा ही होगा।
किरदार की तैयारी के लिए मिल्खा सिंह के साथ काफी समय गुजारने वाले फरहान का कहना है कि मिल्खा एक ऐसी फिल्म चाहते हैं, जो देश के युवाओं को व्यक्तिगत पदक जीतने के लिए प्रेरित करे।
फरहान ने कहा कि मिल्खा ने कहा कि उनका सपना है कि फिल्म अधिक से अधिक लोगों को एथलेटिक्स में प्रवेश करने और व्यक्तिगत पदक जीतने के लिए प्रेरित करे, जो इस देश में अभी तक कभी नहीं हुआ।
ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बन रही 'भाग मिल्खा भाग' में सोनम कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। फिल्म अगले वर्ष 12 जुलाई को प्रदर्शित होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
