ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
'घनचक्कर' की शूटिंग के दौरान घिरे इमरान
मुंबई, एजेंसी
First Published:08-01-13 02:59 PM
अभिनेता इमरान हाशमी ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर अपनी फिल्म 'घनचक्कर' की शूटिंग के दौरान भीड़ के बीच घिर गए। अब निर्देशक राजकुमार गुप्ता फिल्म की शूटिंग रात के समय कर रहे हैं।
गुप्ता ने बताया कि किसी भी प्रकार के भ्रम व यातायात सम्बंधी गड़बड़ियों से बचने के लिए अब हम रात के समय शूटिंग करेंगे। अब से हम रात में शूटिंग करेंगे। पांच व छह दिसम्बर को हुई शूटिंग में इमरान को हाईवे पर चलना था व एक कार भी चलानी थी। गुप्ता ने बताया कि अभी उन्हें इमरान के साथ बहुत सी आउटडोर शूटिंग करनी है।
जैसे ही लोगों की नजर इमरान पर पड़ी, वहां भीड़ जुटने लगी। वहां करीब 5,000 लोग जुट गए थे। इस वजह से लगातार दो दिन तक एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। 'घनचक्कर' में विद्या बालन भी अभिनय कर रही हैं। यह फिल्म 21 जून को प्रदर्शित होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
