देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: PM अमेरिका की लीडिया डेविस को 'मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज' लंदन में आतंकियों ने सरेआम ब्रिटिश सैनिक का सिर काटा लड़की ने लगाई फांसी, वेबकैम पर लाइव देखता रहा मंगेतर UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
विद्या के साथ से खुश हैं इमरान हाशमी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:20-12-12 03:55 PM
द डर्टी पिक्चर फिल्म में विद्या बालन के साथ काम करने के बाद एक बार फिर से उनके साथ काम करने को लेकर अभिनेता इमरान हाशमी काफी उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें चिर-परिचित कलाकारों के साथ काम करने में हमेशा अच्छा लगता है।
यह दोनों नो वन किल्ड जेसिका के निर्देशक राज कुमार गुप्ता की घनचक्कर में साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है और यह 2013 में सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।
इमरान ने बताया कि इस फिल्म में हास्य, रहस्य और रोमांच का अनोखा संगम है। द डर्टी पिक्चर के बाद विद्या के साथ एक बार फिर काम करना अच्छा है। जिसे आप पहले से जानते हैं उसी के साथ दोबारा काम की शुरुआत है।
इस साल जन्नत 2, शंघाई, राज 3 और रश फिल्म प्रदर्शित होने के बाद इमरान अगले साल विशाल भारद्वाज की एक थी डायन और करण जौहर की अंगुली में दिखाई देंगे।
जौहर द्वारा निर्मित अंगुली फिल्म का निर्देशन रेनसिल डीसिल्वा (कुर्बान बनाने वाले) ने किया है और इमरान ने बताया कि एक नये निर्देशक के साथ काम करना मजेदार है। इस फिल्म में संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, कंगना रानावत और नेहा धूपिया भी नजर आएंगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
