मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
भारत में यूनिसेफ के राष्ट्रीय दूत होंगे आमिर खान
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:24-11-11 06:26 PM
Last Updated:25-11-11 10:47 AM
अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब अभिनेता आमिर खान को भारत में यूनिसेफ का राष्ट्रीय दूत नियुक्त किया जाएगा। 46 वर्षीय अभिनेता को 30 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपदा कोष (यूनिसेफ) का राष्ट्रीय दूत नियुक्त किया जाएगा।
एक विज्ञप्ति में बताया गया कि तारे जमीन पर, गजनी, 3-इडियटस और धोबी घाट जैसी फिल्मों के लिए जाने-जाने वाले आमिर बाल अधिकारों और दो साल से कम के बच्चों में पोषाहार को प्रोत्साहन देने में यूनिसेफ के काम में समर्थन करेंगे।
संगठन ने दुनियाभर में अपने अभियान के समर्थन के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की सेवाएं ली हैं। इसमें हॉलीवुड अभिनेता एंजेलिना जोली, जैकी चैन, मिया फरो, शकीरा मेबारक, वेनेसा रेडग्रेव, सुजैन सारंडन और फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम समेत अन्य लोग शामिल हैं। अमिताभ को 2005 में यूनिसेफ का सदभावना दूत नियुक्त किया गया था।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
