फोटो गैलरी

Hindi Newsसंजय मिश्रा और आलिया भट्ट बेस्ट एक्टर चुने गए

संजय मिश्रा और आलिया भट्ट बेस्ट एक्टर चुने गए

शनिवार को 60वें फिल्म फेयर अवॉर्ड की घोषणा की गई। संजय मिश्रा को आंखो देखी के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड दिया गया। वहीं बेस्ट एक्टर महिला (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड आलिया भट्ट को 'हाइवे' के लिए...

संजय मिश्रा और आलिया भट्ट बेस्ट एक्टर चुने गए
एजेंसीSun, 01 Feb 2015 03:08 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को 60वें फिल्म फेयर अवॉर्ड की घोषणा की गई। संजय मिश्रा को आंखो देखी के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड दिया गया। वहीं बेस्ट एक्टर महिला (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड आलिया भट्ट को 'हाइवे' के लिए दिया गया। बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग) के लिए के के मेनन को 'हैदर' फिल्म के लिए मिला वहीं इसी वर्ग में महिला में तब्बू को इसी फिल्म के लिए यह पुरस्कार दिया गया। 

अवॉर्ड समारोह की शुरुआत रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस के साथ हुई। रणबीर ने अपनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के ‘बलम पिचकारी’ गाने से डांस शुरू किया। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस में इसी फिल्म के ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड और बदतमीज दिल’ गाने को भी शामिल किया।

जया बच्चन ने कामिनी कौशल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। जया ने कामिनी कौशल को पुरस्कार देते हुए कहा कि आपको फिल्म  इंडस्ट्री में आए 70 साल हो चुके हैं और फिल्म फेयर अवॉर्ड को 60 साल। अवॉर्ड पाने के बाद कामिनी कौशल ने जया बच्चन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'जया बच्चन बहुत स्पेशल हैं और बेहद अच्छी हैं। कामिनी ने पुरस्कार लेने के बाद सबका शुक्रिया अदा करते हुए कहा, मैं आप लोगों की बहुत शुक्रगुजार हूं कि आप यहां आए और आपके सामने मुझे यह अवॉर्ड दिया जा रहा है। 70 साल की लंबाई बहुत होती है। उन्होंने कहा कि मैं अपने गैंग को बहुत  मिस कर रही हूं, उनमें से बहुत से लोग अब दुनिया से विदा हो चुके हैं आज मैं अपने आपको अकेला महसूसर कर रही हूं।'

इन्हें भी मिला पुरस्कार
बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड :  रजत कपूर- आंखो देखी के लिए
बेस्ट डॉयलॉग अवॉर्ड : अभिजीत जोशी और राजकुमार हीरानी पीके में
बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड : राजकुमार हीरानी, अभिजीत जोशी, पीके में
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अवॉर्ड : अभिषेक वर्मन- टू स्टेट्स के लिए
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर : अंकित तिवारी (तेरी गलियां फिल्म एक विलेन)
बेस्ट फीमेल ब्लेबैक सिंगर : कनिका कपूर (बेबी डॉल, फिल्म रागिनी एमएमएस 2)
बेस्ट कोरियोग्रॉफर : अहमद खान (जुम्मे की रात फिल्म किक)
बेस्ट एक्शन : शाम कौशल (फिल्म गुंडे)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर : शंकर-एहसान-लॉय (2स्टेट्स)
लाइफटाइम अचवीमेंट  : कामिनी कौशल
बेस्ट लिरिक्स : रश्मी सिंह (मुस्कुराने की वजह फिल्म सिटीलाइट्स)
बेस्ट प्रोडक्शन : सुब्रता चक्रबर्ती और अमित रे (फिल्म हैदर)
बेस्ट एडिटिंग : अभिजीज कोकाटे और अनुराग कश्यप (फिल्म क्वीन)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें