शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 14:40 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो पंकज ने कहा कि मैं जानता हूं कि लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि हम दोनों साथ में क्या बनाने जा रहे हैं।
बदला-बदला होगा 'मौसम' में शाहिद का मिजाजः पंकज कपूर
मुंबई, एजेंसी
First Published:09-02-10 12:40 PM
Last Updated:09-02-10 12:41 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

बॉलीवुड अभिनेता पंकज कपूर अपने बेटे और अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'मौसम' बना रहे हैं। 'मौसम' पंकज के निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी। निर्देशक को विश्वास है कि इस फिल्म में शाहिद का अभिनय सभी को आश्चर्यचकित कर देगा।

पंकज ने कहा कि मैं जानता हूं कि लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि हम दोनों साथ में क्या बनाने जा रहे हैं। यह मेरे लिए एक बड़ी खासियत है। शाहिद में अच्छी संभावनाएं हैं। लोगों ने हमेशा उन्हें एक चॉकलेटी हीरो के रूप में देखा है लेकिन फिल्म 'कमीने' में हमें उनके अभिनय का दूसरा पहलू देखने को मिलता है।

उन्होंने कहा कि शाहिद की खासियत उनकी नृत्य करने और धाराप्रवाह बोलने की योग्यता है। 'मौसम' के लिए मुझे ऐसे ही अभिनेता की आवश्यकता थी। मुझे लगता है कि मेरा बेटा न केवल दर्शकों को बल्कि मुझे भी आश्चर्यचकित कर देगा।

पंकज ने कहा कि उन्होंने अब तक कई पटकथाएं लिखी हैं। उन्होंने कहा कि जब शाहिद एक अभिनेता बन गए तो उन्होंने मेरे निर्देशन में काम करने की इच्छा जताई। मुझे लगता है कि अपने बेटे के साथ काम करना बहुत आश्चर्यजनक होगा।

उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन सालों से 'मौसम' की पटकथा पर काम कर रहे थे। इस बीच शाहिद बहुत बड़े कलाकार बन गए हैं और उनकी इस ख्याति का फायद 'मौसम' को भी मिलेगा।

हाल ही में 'मकबूल', 'धर्म' और 'द ब्लू अम्ब्रेला' में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोर चुके पंकज ने बताया कि मौसम एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म होगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°