इंग्लैंड को हराकर जर्मनी लगातार तीसरी बार फाइनल में लगातार तीसरी बार जर्मनी और आस्ट्रेलिया में खिताबी भिडंत पाक हाकी टीम प्रबंधन बर्खास्त, पूरी टीम का भी इस्तीफा शीर्ष टीमों के बाहर होने से भारतीय का पलड़ा भारी सुकना जमीन-घोटाला: रथ पर धोखे का इरादा रखने का आरोप बिना कड़ी मेहनत सब पा लेना चाहती है जनरेशन वाई आईपीएल-3 में फिर से चमकने को बेताब हैं यूसुफ पठान अमेरिकी अदालत ने खारिज की राणा की जमानत याचिका कनाडा से हारकर पाकिस्तान आखिरी स्थान पर जेमिमा ने पहचान-जताने की धुन में ट्विटर पर डाला पासपोर्ट
अन्य फोटो
माइकल जैक्सन की मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये उनके डॉक्टर ने कत्ल के आरोपों से इन्कार किया है।
पॉप म्यूजिक के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन की मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये उनके डॉक्टर ने कत्ल के आरोपों से इन्कार किया है। डॉ कोनार्ड मुरे पर दवाईयों के जानलेवा मिश्रण के जरिये अनजाने में माइकल की जान लेने का आरोप लगाया है।
संघीय जांच एजेंसियों ने सात महीनों की तफ्तीश के बाद कोनार्ड पर यह आरोप लगाया है। उसके वकील ने डॉक्टर को निर्दोष बताया है। हालांकि, मामले की अगली सुनवाई की तारीख पांच अप्रैल तक के लिये पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर 75 हजार डॉलर की रकम के एवज में जमानत दे दी गई।
गौरतलब है कि मुरे ही वह व्यक्ति थे जिसने आखिरी बार जैक्सन को जीवित देखा था। उसने यह कुबूल भी किया है कि मरने से ठीक पहले उसने जैक्सन को दवाएं दी थीं। लॉस एंजिलिस के सरकारी वकील के दफ्तर से जारी एक बयान में कहा गया है, मुरे ने अनजाने में कानून तोड़ा है और माइकल जैक्सन का कत्ल किया है। आरोप साबित होने पर मुरे को चार साल तक की सजा हो सकती है।

ई-मेल

लिखे (0)






