सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासन के बाद अमर सिंह के राजनीतिक करियर में भले ही एक अप्रत्याशित मोड़ आ गया हो, लेकिन वह कहते हैं कि उनके पास बहुत से विकल्प हैं इनमें कुछ फिल्मों के प्रस्ताव भी शामिल हैं। इनमें से एक फिल्म में उनका किरदार नक्सलियों के प्रति सहानुभूति रखता है।
अमर सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘राजनीति मेरे लिए करियर नहीं थी। खुद को व्यस्त रखने के लिए मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है।’ फिल्म जगत की कई हस्तियों को राजनीति में लाने के बाद अब अमर सिंह इन अभिनेता-अभिनेत्रियों की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। सपा के इस पूर्व नेता ने देवानंद की फिल्म ‘चार्जशीट’ में अभिनय किया है। इसके बाद उनकी एक बांग्ला और एक मलयाली फिल्म आने वाली है।
सिंह ने बताया कि ‘चार्जशीट’ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब वह एक मलयाली फिल्म में काम करेंगे। मार्च से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। सिंह उनके साथ ही पार्टी से निष्कासित हुईं जयाप्रदा की फिल्म ‘शेष संघात’ में भी अभिनय करेंगे। यह फिल्म बांग्ला में होगी। जिसमें सिंह एक पुलिस अधिकारी (जैकी श्रॉफ) की मदद करके जनजातीय आंदोलन को सहायता देंगे। जयाप्रदा भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका कर रही हैं।
सिंह ने बताया कि उनकी बांग्ला फिल्म जमीन पर कब्जे के खिलाफ है और नक्सलियों के प्रति सहानुभूति रखती है। अमर सिंह मलयाली फिल्म ‘बॉम्बे मिट्टायी’ में एक संगीतकार बने हैं। इस फिल्म का निर्माण यू. प्रदीप ने किया है जबकि उमर करिक्कड ने इसका निर्देशन किया है।

ई-मेल

लिखे (0)






