फिर पुलिस के पचड़े में फंस गईं प्रीति जिंटा कंधार में आत्मघाती हमलों में 27 मरे, 50 घायल गंभीर ने दिलायी डेयरडेविल्स को जीत जर्मन बेकरी विस्फोट के लिए प्रबंधन व लोग जिम्मेदार: पुलिस इंग्लैंड को हराकर हालैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर जर्मनी को हराकर आस्ट्रेलिया बना विश्व हाकी चैम्पियन बरेली: कर्फ्यू के बाद भी एक दर्जन-दुकानें आग के हवाले अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन पुणे विस्फोट में एक माह बाद भी सुराग नहीं साइना ने आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रचा इतिहास
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी खिलाडि़यों का पक्ष लेने के कारण शिव सेना के विरोध का सामना कर रहे बालीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि मुंबई केवल मराठी लोगों का नहीं बल्कि सभी भारतीयों का है।
कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान ने सोमवार को एक टेलीविजन चैनल पर प्रसारित साक्षात्कार में कहा कि देश सबसे पहले है। उन्होंने कहा कि पेशा, जिंदगी और भविष्य मुंबई से जुडे़ हैं। उन्होंने सबकुछ मुंबई में ही पाया है, इसलिए वह किस तरह से मुंबई विरोधी हो सकते है।
यह पूछे जाने पर कि वह पिछले 20 साल से मुंबई में हैं और अब वह पूरी तरह से मुंबईकर हैं तो उन्होंने क्या यह साबित करने के लिए कि वह सही मायने में मुंबईकर हैं, मराठी सीख ली, शाहरुख खान ने कहा कि वह भाषा के मामले में बहुत कमजोर है। उन्हें दक्षिण भारतीय भाषाएं बोलनी नहीं आने के कारण उन्हें दक्षिण भाषा की फिल्मों में काम नहीं मिलता है लेकिन उनके बच्चे जो मुंबई में ही पले बढे़ हैं, वे स्वभाविक तौर पर मराठी जानते हैं।
उन्होंने कहा कि मराठी नहीं जानने के बाद भी वह अन्य मुंबईकर की तरह सौ फीसदी मुंबईकर हैं और वह यह नहीं मानते कि मराठी जानना मुंबईकर होने का कोई आधार होना चाहिए।
किंग खान के रूप में मशहूर शाहरुख ने कहा कि हम सभी भारतीयों को भारतीय होने के रूप में ही सोचना चाहिए अन्यथा कल को जय दिल्ली, जय बिहार, जय गुजरात, जय बंगाल और जय महाराष्ट्र कहने लगेंगे।

ई-मेल

लिखे (0)






