इंग्लैंड को हराकर जर्मनी लगातार तीसरी बार फाइनल में लगातार तीसरी बार जर्मनी और आस्ट्रेलिया में खिताबी भिडंत पाक हाकी टीम प्रबंधन बर्खास्त, पूरी टीम का भी इस्तीफा शीर्ष टीमों के बाहर होने से भारतीय का पलड़ा भारी सुकना जमीन-घोटाला: रथ पर धोखे का इरादा रखने का आरोप बिना कड़ी मेहनत सब पा लेना चाहती है जनरेशन वाई आईपीएल-3 में फिर से चमकने को बेताब हैं यूसुफ पठान अमेरिकी अदालत ने खारिज की राणा की जमानत याचिका कनाडा से हारकर पाकिस्तान आखिरी स्थान पर जेमिमा ने पहचान-जताने की धुन में ट्विटर पर डाला पासपोर्ट
अन्य फोटो
श्रेष्ठ बताते हैं कि गांधी जी ने 1943 में 'मिशन टू मॉस्को' फिल्म देखी थी। इस फिल्म का प्रदर्शन उनके आवास पर किया गया था।
नेपाल के वयोवृद्ध गांधीवादी गोपालदास श्रेष्ठ के मुताबिक महात्मा गांधी ने 74 साल की उम्र में पहली फिल्म देखी थी। एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में श्रेष्ठ ने बताया कि गांधी जी ने 1943 में पहली फिल्म देखी थी।
श्रेष्ठ बताते हैं कि गांधी जी ने 1943 में 'मिशन टू मॉस्को' फिल्म देखी थी। इस फिल्म का प्रदर्शन उनके आवास पर किया गया था।
गांधी जी के साथ अपने जीवन के नौ महीने बिताने वाले श्रेष्ठ बताते हैं कि गांधी जी के लिए फिल्म देखने की व्यवस्था उनके एक शिष्य ने की थी। श्रेष्ठ के मुताबिक गांधी जी को कम्युनिस्ट विषयवस्तु पर बनी वह फिल्म पसंद नहीं आई थी। इसका कारण यह था कि उस फिल्म में बॉल डांस के कुछ दृश्य थे जिनमें महिलाओं ने कम कपड़े पहने थे।
इसके बाद गांधी जी ने भारत में बनी एक फिल्म 'राम राज्य' देखी। मराठी निर्देशक विजय भट्ट द्वारा तैयार यह दो घंटे की फिल्म गांधी जी को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म गांधी जी की पसंदीदा पुस्तक वाल्मीकि द्वारा रचित 'रामायण' पर आधारित थी।
श्रेष्ठ बताते हैं कि वर्धा आश्रम में उन्हें गांधी जी का बिस्तर लगाने का काम दिया गया था। वह बताते हैं कि वर्धा में बिताए गए जीवन के पल बेहद अनुशासित थे क्योंकि वे सभी उस महात्मा के आश्रय में रहते थे।
उन दिनों जब देश भर में दंगे भड़के थे तब गांधी जी पूरे दिन प्रार्थना करते रहते थे। वह रात में भी प्रार्थना स्थल से नहीं उठते थे। मध्यरात्रि में भी उन्हें प्रार्थना करते देखा जा सकता था।
वर्धा आश्रम में रहते हुए श्रेष्ठ को भारत के कुछ महान नेताओं से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इन नेताओं में डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी शामिल हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






