विपक्ष का विरोध, सरकार ने रोका परमाणु विधेयक पूर्वोत्तर में मीडिया पर आतंकवादी समूहों व सरकार का दबाव बसपा का शक्ति प्रदर्शन, 20 लाख लोगों का हुजूम आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे: धोनी 'गांधी विरासत मिशन' शुरू करेगी सरकार 'लश्कर के निशाने पर भारत के कुल 20 ठिकाने' फुटबॉल विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे चोटिल बेकहम थाईलैंड में विशाल रैली, संसद भंग करने का अल्टीमेटम भोपाल हवाई अड्डे पर जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार सरकोजी को क्षेत्रीय चुनावों में लग सकता है करारा झटका
अमेरिकी निर्देशक ग्रेग हेलवे की हिन्दी फिल्म ‘कवि’ को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है। इस फिल्म को ‘शॉर्ट फिल्म (लाइव एक्शन)’ वर्ग में रखा गया है।
ब्रिटिश फिल्मकार डैनी बॉएल द्वारा निर्देशित मुंबई की झोपड़पट्टी में रहने वाले कुछ बच्चों पर आधारित ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडाग मिलियनेयर’ के बाद ऑस्कर के नामांकित होने वाली यह दूसरी फिल्म है। इसे गुरनीत मोंगा, हरीश और खुद हेलवे ने तैयार किया है।
इस फिल्म के माध्यम से भारत की विपन्नता को दर्शाया गया है। यह फिल्म एक ऐसे किशोर पर आधारित है, जो क्रिकेट खेलना चाहता है, स्कूल जाना चाहता है लेकिन गरीबी के कारण वह ईंट भट्ठे पर काम करने को मजबूर हो जाता है।
पिछले वर्ष भारत ने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘द फाइनल इंच’ और ‘स्माइल पिंकी’ के माध्यम से ऑस्कर के मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इन तीनों फिल्मों की कहानी भारत पर आधारित थी। इस बार ‘कवि’ नामक फिल्म यह काम कर रही है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर भारत में व्याप्त गरीबी दुनिया के सामने आएगी। ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने आठ ऑस्कर जीते थे जबकि ‘पिंकी’ को शॉर्ट डाक्यूमेंटरी वर्ग में स्वर्ण प्रतिमा से नवाजा गया था।
इससे पहले, बांग्ला फिल्मों के दिग्गज फिल्मकार सत्यजित रे की कई फिल्मों ने ऑस्कर का दरवाजा खटखटाया था। रे की फिल्मों को ऑस्कर नहीं मिल सका था लेकिन उन्हें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा गया था।

ई-मेल

लिखे (0)






