'अंकल' पर कयास लगा रही है मुंबई एटीएस लोकसभा में हंगामा, बैठक 12 अप्रैल तक स्थगित श्रीलंकाः फोंसेका के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू उंगली में चोट के कारण स्मिथ आईपीएल से बाहर भारत में अधिग्रहण का विकल्प खुला रखा है: आरकाम जिम्बाब्वे करेगा भारत-श्रीलंका की मेजबानी सरकारी व निजी बीमा कंपनियों में लंबित दावों में अंतर आईपीएल में खेलने लायक नहीं हूं: लारा इसरो घटना: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश इसरो के बाहर गोलीबारी अपरिपक्व प्रयास: चिदंबरम
बॉलीवुड की अभिनेत्री विद्या मालवडे का कहना है कि वह और सिद्धार्थ दोस्त की तरह हैं और वे अपनी आने वाली फिल्म ‘स्ट्राइकर’ के सेट पर बहुत मौज-मस्ती करते हैं।
विद्या ने कहा, ‘सेट पर मैं सिद्धार्थ के साथ 98 प्रतिशत समय बिता रही हूं और मैं यह अवश्य कह सकती हूं कि वह अच्छे अभिनेता हैं। वह काफी मददगार हैं और उनके साथ काम करने में मजा आता है। वह स्वार्थी नहीं हैं और फिल्म के दृश्यों में हमेशा मेरी मदद करते हैं।’
विद्या ने बताया, ‘हम दोनों के बीच दोस्ताना संबंध हैं और हम एक दूसरे के साथ काफी सहज रहते हैं।’ फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में स्वयं को स्थापित कर चुकी अभिनेत्री विद्या ‘स्ट्राइकर’ में कॉलेज में पढ़ने वाली एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जो महाराष्ट्र के एक निम्न मध्यम वर्ग परिवार से ताल्लुक रखती है।
फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में विद्या ने कहा, ‘इस फिल्म में मेरे किरदार का नाम देवी साराह है। वह कॉलेज जाने वाली सीधी साधी महाराष्ट्र की लड़की है। आप उसे हमेशा किताबों से चिपका पाएंगे क्योंकि उसे विश्वास है कि वह पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन परिश्रम कर अपने परिवार की स्थिति सुधार सकती है।’
गौरतलब है कि फिल्म ‘स्ट्राइकर’ शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में विद्या के अलावा मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर, डिंपल कपाड़िया, सुनील शेट्टी और मोहनीश बहल भी हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






