सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
ग्रेमी पुरस्कार विजेता भारतीय संगीतकार एआर रहमान, दिवंगत माइकल जैक्सन के शांति-गीत वी आर द वर्ल्ड को रिकॉर्ड करने के लिए संगीत जगत के केलिन डायन, लियोनेल रिची, बारबरा स्ट्रेसेंड और केनिए वेस्ट जैसे कुछ बड़े नामों के साथ सुर से सुर मिलाएंगे।
दो गोल्डन ग्रामोफोन जीतने वाले 44 वर्षीय गीतकार-संगीतकार रहमान इस खास गीत को रिकार्ड करने के लिए अस्सी अन्य कलाकारों के साथ सीधे स्टुडियो गए। इस गीत से हासिल होने वाले धन से हैती के भूकंप पीड़ितों की मदद की जाएगी।
लॉस एंजिल्स टाइम्स के मुताबिक, दिग्गज निर्माता जोंस और गायक लियोनेल रिची ने रहमान को आमंत्रित किया। रहमान बीते साल दो आस्कर अपने नाम कर चुके हैं। इस अनूठे गीत से अर्जित राशि सीधे हैती के भूकंप पीड़ितों तक पहुंचेगी जो 12 जनवरी को आए विनाशकारी भूकंप का दंश अब तक झेल रहे हैं। रोचक बात यह है कि बीते साल जून में अपनी मौत से दो महीने पहले माइकल जैक्सन ने रहमान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

ई-मेल

लिखे (0)






