शुक्रवार, 12 मार्च, 2010 | 20:51 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
जयाप्रदा की सदस्यता समाप्त नहीं होगी: मीरा कुमार
भोपाल, एजेंसी
First Published:03-02-10 07:30 PM
Last Updated:03-02-10 07:31 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा की लोकसभा से सदस्यता समाप्त होने का फिलहाल कोई सवाल नहीं उठता है।

मध्यप्रदेश विधानसभा में भारत के विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों के 74 वे सम्मेलन में भाग लेने आईं कुमार ने यहां पत्रकारों से संक्षिप्त चर्चा में एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

लोकसभा अध्यक्ष से पूछा गया था कि सपा ने अमर सिंह के साथ जयाप्रदा को बर्खास्त करते हुए क्रमश: राज्यसभा और लोकसभा से उनकी सदस्यता की समाप्ति के लिए भी कार्रवाई करने की बात कही है।

इस प्रश्न पर मीरा कुमार ने कहा कि सदस्यता ऐसे समाप्त नहीं होती है। उन्होंने कहा कि अभी सपा की तरफ से कोई आवदेन भी उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 06:35 AM
  : 18:28 PM
  : 39%
अधिकतम
तापमान
30.5°
.
|
न्यूनतम
तापमान
15°